ब्रेकिंग:

भाजपा आज अपने उत्तर प्रदेश के सांसदों से राज्य की दुर्दशा और दुर्गति का हाल दिल्ली बुलाकर पूछ रही है: सपा

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी आलाकमान द्वारा राज्य के सभी सांसदों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाए जाने पर तंज किया है।

अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया, “भाजपा आज अपने उत्तर प्रदेश के सांसदों से राज्य की दुर्दशा और दुर्गति का हाल दिल्ली बुलाकर पूछ रही है, इससे पता चलता है कि दिल्ली तथा लखनऊ में कितनी दूरी है।”

उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, “भाजपा चाहे कितनी भी बैठकें कर ले पर अब जनता इन्हें उठाकर और हटाकर ही दम लेगी। आँकलन बाद में और  तारीफ़ पहले, वाह रे भाजपा!”

गौरतलब है कि सत्तारूढ़ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के अपने सभी पार्टी सांसदों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को होने वाली इन बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत अनेक वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com