एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस लुक को लेकर भी सुर्खियों के लिए भी जानी जाती हैं। जब से देसी गर्ल न्यूयाॅर्क में गई हैं, उनकी एक के बाद एक लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हर लुक में वह जमकर कहर ढा रही हैं।हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में पीसी बीच किनारे मस्ती करती दिख रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका ग्रीन कलर की बिकिनी में बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक श्रग कैरी किया था।तस्वीरों में उनके क्लीवेज साफ दिख रही हैं। लुक की बात करें तो मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक और शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहा हैं।
वायरल हुईं इन तस्वीरों में पीसी का मस्तमोला अंदाज देखने को मिल रहा है। देसी गर्ल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर धड़ाधड़ वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका अपनी तस्वीरों को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वो जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। चाहे कैजुअल लुक की बात की जाए या पार्टी लुक की हर मौके पर वह अपने स्टाइल के कारण छा जाती हैं। ये ही वजह है कि उन्हें स्टाइल आइकन कहा जाता है। काम की बात करें तो प्रियंका सोनाली बॉस की फिल्म द स्काई इज पिंक के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat