ब्रेकिंग:

बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के स्वतंत्रता अभियान में उनके योगदान को सराहा. तिलक की 163वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा. मोदी ने ट्वीट किया, ‘लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पूर्ण स्वराज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा.’ तिलक का जन्म 1856 में महाराष्ट्र के चिखली में हुआ था.

चंद्र शेखर आजाद को याद करते हुए उन्होंने लिखा, ‘भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.वह एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी. उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है.’ आजाद का जन्म आज ही के दिन 1906 में मध्य प्रदेश के बारवा में हुआ था. तिलक की 163वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा. मोदी ने ट्वीट किया, ‘लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पूर्ण स्वराज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

Check Also

उत्तर रेलवे के सतर्क वाणिज्य स्टाफ की तत्परता से 05 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बुधवार 28 जनवरी 2026 को उत्तर रेलवे के वाणिज्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com