ब्रेकिंग:

बर्फबारी के बाद पूरे जम्मू में रात का तापमान हुआ कम, ठंड से ठिठुरे लोग

जम्मू: जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद समूचे जम्मू क्षेत्र में रात का तापमान सामान्य से कई डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। जम्मू कश्मीर के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले सप्ताह मध्यम से भारी बर्फबारी हुई, जिससे पारे में काफी गिरावट आई। बीती रात के 7.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। जम्मू क्षेत्र के अन्य हिस्सों में, डोडा जिले के भद्रवाह शहर में तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा।

प्रवक्ता ने बताया कि रियासी जिले के कटरा का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर है। बीती रात के 7.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। जम्मू क्षेत्र के अन्य हिस्सों में, डोडा जिले के भद्रवाह शहर में तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा। प्रवक्ता ने बताया कि रियासी जिले के कटरा का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर है।

Check Also

डिब्रुगढ़ – गोमती नगर अमृत भारत विशेष गाड़ी प्रथम आगमन पर गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, हुआ स्वागत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा लखनऊ : गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मंगलवार सुबह उत्सव के रंग में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com