ब्रेकिंग:

फैनी तूफान को लेकर अलर्ट, यूपी में 4 की मौत, योगी ने दुख जताया

लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में बने प्रचंड तक्रवाती तूफान फैनी से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से सरकारी निर्देशों और आज्ञा का अनुपालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं यहां के नागरिकों के साथ है। वहीं फैनी तूफान का असर यूपी में भी फैल रहा है। चंदौली में फैनी चक्रवात से चार लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस बुरे वक्त में ईश्वर मृतकों के परिवार को कठिनाईयों का सामना करने का साहस प्रदान करे।

भारत के तटीय क्षेत्रों, खासकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर खतरा मंडरा रहा है। हमारी सद्भावना और प्रार्थना यहां के नागरिकों के साथ है। फैनी चक्रवात ओडिसा से टकरा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिसाके पुरी समेत कई इलाकों में 200 किलोमीटर,घंटों की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के साथ कई जगह बारिश भी हुई। फैनी की वजह से ओडिसा में 10 हजार गांव और 52 शहर प्रभावित हुए हैं। कई जगह मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। जिस वक्त तूफान तट से टकराया तब हवा की रफ्तार 175 किमी,घंटे थी। ऐसे में करीब लाखों लोगों को इलाके से हटाकर सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फैनी चक्रवात बंगाल से होता हुआ बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा। फैनी तूफान का असर देखते हुए 1 मई को ओडिसा की तरफ जाने वाली तकरीबन 102 ट्रेनों को रद्द किया गया। वायुसेना, थलसेना और एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट किया गया है।

Check Also

मनरेगा कानून में किये जा रहे बदलाव संघीय ढाचे को कमजोर करने का एक कुत्सित प्रयास है : शाक़िर हुसैन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, छिबरामऊ, कन्नौज : शनिवार छिबरामऊ में कांग्रेस कार्यलय, कदीर वाली गली …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com