ब्रेकिंग:

फिलीपींस के राष्ट्रपति की चीन को चेतावनी- विवादित द्वीप से रहें दूर

मनीला: फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने चीन को दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीप से पीछे हटने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कि अगर चीन की सेना विवादित द्वीप को छूती है तो सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। फिलीपीन के राष्ट्रपति ने वीरवार देर शाम कहा कि फिलीपीन की सेना ने इस सप्ताह आगाह किया कि चीन के सैकड़ों तटरक्षक बल और मछली पकडने वाली नौकाएं मनीला के नियंत्रण वाले पाग-असा द्वीप के आसपास एकत्रित हो गई हैं।

दुतेर्ते ने भाषण में कहा कि मैं याचना नहीं करुंगा लेकिन मैं तुम्हें कह रहा हूं कि पाग-असा से दूर रहो क्योंकि मेरे पास वहां सैनिक हैं। अगर तुम उसे हाथ लगाओगे तो फिर बात कुछ और होगी। तब मैं अपने सैनिकों को कहूंगा कि आत्मघाती अभियान के लिए तैयार रहें। चीन, फिलीपीन, ब्रूनेई, मलेशिया, ताइवान और वियतनाम पेट्रोलियम संसाधनों से संपन्न दक्षिण चीन सागर के विभिन्न द्वीपों पर अपना दावा जताते हैं। दुतेर्ते ने भाषण में कहा कि मैं याचना नहीं करुंगा लेकिन मैं तुम्हें कह रहा हूं कि पाग-असा से दूर रहो क्योंकि मेरे पास वहां सैनिक हैं। अगर तुम उसे हाथ लगाओगे तो फिर बात कुछ और होगी। तब मैं अपने सैनिकों को कहूंगा कि आत्मघाती अभियान के लिए तैयार रहें।

Check Also

कनाडा से भी अधिक प्रभावशाली है उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली : सीएचसीसी प्रतिनिधिमंडल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (सीएचसीसी) के 25 सदस्यीय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com