नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने प्लास्टिक को लेकर मुहीम शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक को अलविदा करने को कहा है। सरकार ने प्लास्टिक बोतल का विकल्प भी खोज लिया है। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी बांस की बोतल को लॉन्च किया। एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बांस की बोतल का निर्माण किया है। बांस की इस बोतल की क्षमता कम से कम 750 उस होगी और इसकी कीमत 300 रुपए से शुरू होगी। ये बोतलें पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ टिकाऊ भी हैं। 2 अक्तूबर यानि कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर खादी स्टोर में इस बोतल की बिक्री की शुरुआत होगी। गडकरी बांस की बोतल के अलावा खादी के अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए।
बता दें कि खादी ग्रामोद्योग आयोग पहले ही मिट्टी के कुल्हड़ का निर्माण शुरू कर चुका है। माना जा रहा है कि इससे पर्यावरण तो सुरक्षित होगा ही साथ ही रोजगार भी पैदा होंगे। सरकार ने प्लास्टिक बोतल का विकल्प भी खोज लिया है। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी बांस की बोतल को लॉन्च किया। एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बांस की बोतल का निर्माण किया है। बांस की इस बोतल की क्षमता कम से कम 750 उस होगी और इसकी कीमत 300 रुपए से शुरू होगी। ये बोतलें पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ टिकाऊ भी हैं।
Check Also
गौ आश्रय स्थलों पर व्यवस्था सही न पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी : धर्मपाल
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat