ब्रेकिंग:

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत जारी, जानिए क्या है आज का रेट

नई दिल्ली : तेल के दामों में गिरावट का सिलिसला आज भी जारी है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल का दाम 37 पैसे और 41 पैसे नीचे गिरा है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में ये गिरावट आ रही है। दिल्ली में शुकवार को पेट्रोल की कीमत 72.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 67.72 रुपये दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम आज 78.43 रुपए और डीजल का दाम 70.89 रुपए पहुंच गया है, कोलकता में भी आज पेट्रोल की कीमत 74.88 और डीजल की कीमत 69.57 रुपए हुई। देश के चार महानगरों में से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कटौती हुई। इसके बाद चारों जगहों पर क्रमशरू दाम 72.87, 78.43 , 74.88 और 76.01 हुए। पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रेल 77.92 रुपए, अमृतसर में 78.53 रुपए, लुधियाना में 78.39 रुपए और पटियाला में 78.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवनंतपुरम में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, तिरुवनंतपुरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार केरल के तिरुवनंतपुरम में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com