कठुआ : पी.एच.ई. कर्मियों की जारी हड़ताल को जिला कांग्रेस कमेटी ने भी समर्थन दिया है। कठुआ मुख्यालय पर पी.एच.ई. कर्मियों की जारी हड़ताल के चलते जारी धरने प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुभाष गुप्ता सहित अ न्य कार्यकर्ताओं में नरेंद्र खजूरिया, एस.पी. चंदेल आदि ने शामिल होकर वर्करों को अपना समर्थन दिया। वर्करों के साथ धरने पर बैठे जिला प्रधान एवं पूर्व एम.एल.सी. सुभाष गुप्ता ने कहा कि पूरे जिले में अगर पेयजल की आपूर्ति नियमित तरीके से चलती है तो इसका पूरा श्रेय कर्मियों को जाता है लेकिन हैरानगी और निंदनीय है कि इन कर्मियों को उनका हक देने के बजाय सरकार उनकी अ नदेखी कर रही है।
उन्होंने कहा कि कर्मियों को पिछले 52 माह का बकाया वेतन नहीं मिल पाया है ऐसे में वे लोग घरों का खर्च तक कैसे चलांएगे। उन्होंने कहा कि रियासत के राज्यपाल को उनकी मांगों को पूरा करना होगा। नहीं तो कर्मियों के जारी आंदोलन में वे भी पूरी तरह से शिरकत करते हुए संघर्ष को मजबूर हो जाएंगे। वहीं, यूनियन के शिव नारायण सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य ने भी संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा समर्थन देने पर आभार जताया और कहा कि वर्कर पिछले दो माह से भी ज्यादा समय से लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार जागने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर गौर न किया गया तो वह आंदोलन को और तेज कर देंगे जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से विभाग व सरकार की होगी।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat