ब्रेकिंग:

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के करीब 17 हजार नए केस, 418 लोगों की मौत

अशाेेेक यादव, लखनऊ। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 हजार 922 नए केस मिले हैं और अब कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 73 हजार 105 हो गई है। इस दौरान 418 लोगों की मौत हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 14894 हो गई है।

रिकॉर्ड 13012 लोग रिकवर हुए हैं और अब तक 2 लाख 71 हजार 697 मरीज इस वायरस को मात दे चुके हैं। एक्टिव केसों में 3492 का इजाफा हुआ है और अब 1 लाख 86 हजार 514 एक्टिव केस हैं।

इससे पहले बुधवार को देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 15,968 मामले सामने आए और 465 लोगों की मौत हो गई।

भारत में लगातार छठे दिन संक्रमण के 14,000 से अधिक मामले सामने आए। 1 जून से 24 जून तक संक्रमण के 2,82,570 मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। 

महाराष्ट्र में अब तक एक लाख 42 हजार 900 लोग संक्रमित हो चुके हैं तो राज्य में 6739 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 73 हजार 792 लोग रिकवर हुए हैं और 62,369 केस एक्टिव हैं। दूसरे नंबर पर अब देश की राजधानी दिल्ली है, जहां 70 हजार 390 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

यहां 2365 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 67 हजार 468 लोग संक्रमित हुए हैं और 866 लोगों की जान गई है। गुजरात में 28 हजार 943 केस मिल चुके हैं और 1735 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में 19 हजार 557 लोग संक्रमित हुए हैं और 596 लोगों की मौत हुई है।

लगातार दूसरे दिन देश में 2 लाख से अधिक सैंपल की जांच की गई। आईसीएमआर ने बताया है कि बुधवार को 2 लाख 7 हजार 871 लोगों की जांच की गई। अब तक देश में 75 लाख 60 हजार 782 लोगों की जांच हुई है। देश में अब कोरोना जांच के लिए 1 हजार लैब स्थापित हो चुके हैं। इनमें से 730 सरकारी लैब हैं, जबकि 270 प्राइवेट लैब्स हैं।

दुनिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो 95 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 4 लाख 84 हजार मरीजों की जान जा चुकी है। अब तक 51 लाख लोग इस संक्रमण को हरा चुके हैं।

सबसे अधिक 24 लाख 62 हजार संक्रमित अमेरिका में है। यहां 1 लाख 24 हजार लोगों की मौत हुई है तो ब्राजील में 11 लाख 92 हजार लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 54 हजार लोगों की सांसें थम चुकी हैं। 

Loading...

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ स्टेशन पर आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : गुरुवार 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com