कानपुर। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर कल शुक्रवार को एक दुघर्टना में बाइक को किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। बाईक सवार दोनो युवक सडक पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गये। इसी दौरान राज्यमंत्री ने घायल युवको को अपनी गाडी से जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि शुक्रवार को कानपुर-लखनऊ हाईवे के सिंगरोसी मोड के सामने किसी अज्ञात वाहन ने जा रही बाईक पर टक्कर मार दी। दुघर्टना में बाईकसवार दोनो युवक सडक पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गये वहीं लोगो की भी भीड़ एकत्र हो गयी, लेकिन काई कुछ नही कर रहा था। लोगो ने बताया कि युवक सडक किनारे पडे कराह रहे थे।
इसी दौरान वहां से गुजर रही राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने घायल युवको को देखा तो रूक गयी और अपनी स्काॅर्ट के जवानो की मदद से घायलों को अपनी गाडी में बिठाकर जिला अस्पताल लाई, जहां घायलो का इलाज किया जा रहा है। घायल हुए युवक में इंदिरा नगर निवासी 19 वर्षीय हर्ष पुत्र चंद्रवीर तथा 23 वर्षीय अभिषेक प्रजापति थे जो गहरा स्थित एक फैक्ट्री जा रहे थे। डाक्टरो की माने तो दोनो युवको की हालत गंभीर बनी हुई है। बाईक सवार दोनो युवक सडक पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गये। इसी दौरान राज्यमंत्री ने घायल युवको को अपनी गाडी से जिला अस्पताल पहुंचाया।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat