दुबई: दुबई तट पर खड़े जहाज से एक युवा भारतीय नाविक लापता हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह 9 मार्च से लापता है। खबर के अनुसार 23 वर्षीय जगदीश्वर राव पिछले साल सितंबर में एक नाविक के तौर पर संयुक्त अरब अमीरात आया था। वह यहां एमिरेट्स शिपिंग एलएलसी द्वारा उपलब्ध कराए गए वीजा पर आया था। खबर के अनुसार 9 मार्च को राव के दोस्त दिलीप कुमार ने आंध्र प्रदेश में उसके घर पर फोन कर सूचना दी कि राव जहाज से लापता है।
कुमार, राव के साथ एक ही जहाज पर काम करते हैं। यह खबर दुबई की एक कंपनी में स्वास्थ्य सुरक्षा प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले डी. रामू के हवाले से दी है। रामू उसी कंपनी में काम करते हैं जहां राव के पिता श्रीनिवास एक वेल्डर के तौर पर कार्यरत हैं। रामू ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज करा दी गई है। वहीं दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास भी इस मामले पर स्थानीय प्राधिकारियों के साथ संपर्क में है। कुमार, राव के साथ एक ही जहाज पर काम करते हैं। यह खबर दुबई की एक कंपनी में स्वास्थ्य सुरक्षा प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले डी. रामू के हवाले से दी है। रामू उसी कंपनी में काम करते हैं जहां राव के पिता श्रीनिवास एक वेल्डर के तौर पर कार्यरत हैं। रामू ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat