ब्रेकिंग:

दिग्गज अभिनेता Dilip Kumar नहीं रहे, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बुधवार तड़के ट्रेजडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है।

पिछले काफी समय से दिलीप कुमार सांस लेने में तकलीफ की समस्या से जूझ रहे थे। 29 जून को उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गय था।

दिलीप कुमार का जन्म 1 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था। दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने नया दौर, देवदास,’मुगल-ए-आजम और क्रांति जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम ‍किया था।

 

Loading...

Check Also

देखिए ‘सिंघम अगेन’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : “सिंघम की दहाड़, जलाएगी लंका इस बार” – अनमोल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com