बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में करीना अरबाज खान के चैट शो क्विक हील पिंच पर पहुंची। यहां उन्होंने तैमूर को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान करीना मीडिया द्वारा हर रोज तैमूर की तस्वीरें लेने पर भी भड़कतीं हैं। करीना कहती है मैं मानती हूं कि तैमूर क्यूट है लेकिन गर जगह उसकी तस्वीरें लेना यह गलत है।
कई बार ये लोग अपनी लाइन क्रास कर देते हैं। तैमूर क्या खा रहा है, स्कूल जा रहा है, सैफ के साथ जम जा रहा है। वो सिर्फ 2 साल का है। उसे उसकी लाइफ जीने दे। इसके बाद करीना कहती है कि तैमूर मीडिया फ्रैंडली हो गया है। जैसे ही उसे कोई आवाज देता है। वह पीछे मुड़कर देखने लगता है। इस दौरान शो के होस्ट अरबाज ने करीना से तैमूर डॉल को लेकर भी सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुझे पता है लेकिन ये डॉल तैमूर की तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती हैं। ये चकी की तरह दिखती है। बता दें कि चकी एक भूतिया डॉल है जो हॉरर फिल्म चाइल्ड प्ले में नजर आई थी।
करीना ने कहा, उस डॉल की आंखें नीली हैं। उसके बाल और बंदगला भी बेहद डरावना है। मेरा बेटा तैमूर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता है। ये मेरे बेटे की डॉल बिल्कुल भी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर के लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat