ब्रेकिंग:

तेल के दाम में नरमी के बाद फिर लौटी तेजी, नौवें दिन भी जारी डीजल के दाम में वृद्धि

नई दिल्ली: डीजल में दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार नौवें दिन जारी रहा. वहीं, पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में एक दिन की नरमी के बाद फिर तेजी लौटी है. कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई तेजी के बाद तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार वृद्धि कर रही है. तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में आठ पैसे जबकि मुंबई और कोलकाता में सात पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया. डीजल की कीमतें दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 19 पैसे, जबकि मुंबई में 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.55 रुपये, 72.65 रुपये, 76.18 रुपये और 73.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.97 रुपयेए 66.74 रुपये, 68.02 रुपये और 68.62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर मार्च डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा सौदे में 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 61.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान 61.83 डॉलर प्रति बैरल का ऊंचा स्तर रहा. न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के फरवरी डिलीवरी सौदे में 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 52.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

Check Also

जलशक्ति मंत्री ने राजकीय नलकूपों एवं पम्प नहरों के संचालन और अनुरक्षण में नवाचार पर दिया बल

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय अधिकारियों …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com