ब्रेकिंग:

डोनाल्ड ट्रंप : चीन के साथ व्यापार सौदा करने को तैयार नहीं है अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह चीन के साथ व्यापार सौदे को अंतिम रूप देने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने संकेत दिया कि वह सितंबर में होने वाली बातचीत को रद्द कर सकते हैं. इससे अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के और अधिक तेज होने की उम्मीद है. ट्रंप ने छुट्टियों के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ”हम देखेंगे कि हम सितंबर में बैठक कर पाते हैं या नहीं.” उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ट्रंप द्वारा चीनी उत्पादों पर नये तरह के दंडात्मक शुल्क लगाये जाने और इसके जवाब में बीजिंग द्वारा अमेरिका से सभी तरह के कृषि उत्पादों की खरीद रोके जाने के बाद दोनों देशों के संबंधों में और अधिक कड़वाहट आ गयी है.

ट्रंप ने कहा, ”हम सौदे के लिए तैयार नहीं है लेकिन हम देखते हैं कि क्या होता है.” उन्होंने कहा, ”हमारे पास सभी तरीके हैं. हम अच्छा कर रहे है.” अमेरिका और चीन के वार्ताकारों के बीच जुलाई में बैठक हुई थी और अगले दौर की बैठक सितंबर में होनी है. ट्रंप ने कहा, ”बैठकें होती हैं या रद्द होती हैं, यह हम देखेंगे.” उन्होंने संकेत दिया कि वह सितंबर में होने वाली बातचीत को रद्द कर सकते हैं. इससे अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के और अधिक तेज होने की उम्मीद है.

Check Also

हथकड़ियों में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो बोले : ‘गुड नाइट… हैपी न्यू ईयर’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : सत्ता से हटाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com