
अशाेक यादव, लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि लोककल्याण के लिए योजनाओं में तेजी लाएंगे। प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों का जल्द ही दौरा करूंगा।
माता रानी के आशीर्वाद से आज जल शक्ति मंत्रालय का आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण किया।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) April 2, 2022
मा• प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं मा• मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के मार्गदर्शन में गरीब कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करुंगा। pic.twitter.com/rw1icPTkHP
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि गरीबों की सेवा कर सकें, गरीबों को खुशहाल रख सकें। जलशक्ति मंत्री के रूप में विभाग के माध्यम से स्वच्छ पानी गरीबों और समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाए जाने का कार्य तेजी से किया जाएगा।
जल को प्रदूषित होने से बचाने और लोगों के घरों तक स्वच्छ जल कैसे पहुंचाया जा सके, यही हमारी प्राथमिकता होगी। जल संसाधन के संरक्षण और पानी कैसे बचाएं, इसके लिए एक जन आंदोलन चलाए जाने की जरूरत है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat