Breaking News

जन समस्याओं का किया जाए त्वरित निस्तारण : केशव प्रसाद मौर्य

राहुल यादव, लखनऊ :

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने आवास 7-कालिदास पर जनता दर्शन कार्यक्रम लगाया। वहां पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना व समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ।उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु कई जिलों के अधिकारियों से बात भी की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व ,अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं।
जनता दर्शन में आये तमाम लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं एवं प्रार्थना पत्र भी लिये, साथ ही कई लोगों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने कई उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण भी कराया गया। उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को विश्वास दिलाया कि किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा, सबकी समस्याओं का समुचित समाधान कराया जायेगा।

Loading...

Check Also

एनसीसी की अंडर ऑफिसर शालिनी सिंह ने एडवांस पर्वतारोहण कोर्स पूरा किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लखनऊ छावनी स्थित 67 यूपी बटालियन एनसीसी की अंडर ...