ब्रेकिंग:

गोवा जा रही ऐश्वर्या, बेटी और पति के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज 45 साल की हो गई हैं।  हाल ही में ऐश्वर्या को पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। ऐश अपने इस खास दिन को अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं जिसके लिए वह गोवा के लिए रवाना हुईं हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या व्हाइट टाॅप के साथ ब्लू जींस पहने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। वहीं अभिषेक हुडी के साथ जींस पहने कूल लुक में दिखे। अराध्या की बात करें तो इस दौरान वह व्हाइट कलर की ड्रेस पहने क्यूट लग रही हैं।

तस्वीरों में आराध्या ऐश्वर्या और अभिषेक का हाथ थामे दिखीं। इस दौरान ऐश्वर्या काफी खुश दिखीं। उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। काम की बात करेंतो ऐश्वर्या आखिरी बार अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां में दिखाई दी थी। इसके बाद से फैंस को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का काफी बेसब्री से इंतजार है। फैंस एक बार फिर से ऐश्वर्या को परदे पर उनके पुराना अंदाज में देखना चाहते हैं।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com