ब्रेकिंग:

क्रीम साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज में प्रियंका ने लूटी महफिल, इवेंट में मम्मी संग यूं दिए पोज

अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए बॉलीवुड की देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार बनीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस को न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी काफी पंसद किया जाता है। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में काफी बिजी हैं, लेकिन बावजूद इसके उनको अक्सर हाई प्रोफाइल पार्टीज में देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर पीसी इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड्स में शामिल हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी पहुंची। लुक की बात करें तो इस दौरान पीसी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। उन्होंने क्रीम कलर की डिजाइनर साड़ी पहनी थी। इस लुक के साथ स्लीवलेस ब्लाउज, लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक में वो काफी खूबसूरत लग रही थी। इस लुक के साथ प्रियंका खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं। वहीं, प्रियंका की मम्मी मधु प्रिटेंड कुर्ता टॉप के साथ नेवी ब्लू जैगिंग में काफी खूबसूरत लग रही थीं। अवॉर्ड्स शो के रेड कार्पेट पर देसी गर्ल ने मम्मी के साथ खूब पोज दिए। तस्वीरों में मां-बेटी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। प्रियंका और मधु के इस अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इन दिनों फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 11 अक्टबूर को रिलीज होगी। यह गुरूग्राम की लड़की आयशा चैधरी की सच्ची कहानी है। द स्काई इज पिंक का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आया है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com