ब्रेकिंग:

कोरोना महामारी: भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित कोरोना संक्रमित देश बना

अशाेेेक यादव, लखनऊ। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित कोरोना संक्रमित देश बन गया है।

भारत ने एक दिन में स्पेन और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डमीटर के मुताबिक भारत में अबतक कुल संक्रमितों की संख्या 2,97,205 को पार कर चुकी है।

बता दें कि देश में में लगातार सात दिनों से 9,500 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में ऐसा पहली बार है जब एक दिन में मृतक संख्या 300 के पार पहुंची है।

‘वर्ल्डमीटर’ के आंकड़ों के मुताबिक, भारत कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश है। उससे अधिक मामले अमेरिका (20,76,495), ब्राजील (7,87,489), रूस (5,02,436) में हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमितों मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 86 हजार 579 हो चुकी हैं। जिसमे से 8102 की लोगों की  मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 41 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।

महाराष्ट्र में ​कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के करीब ​पहुंचने वाली है। फिलहाल राज्य मे 94, 041 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में 46086 एक्टिव केस हैं। 44517 लोग अब तक इस बीमारी से रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 3438 लोगों की जान जा चुकी है।

Loading...

Check Also

महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे, अमिताभ ने गांधीनगर- जयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं देखीं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : रेलवे द्वारा दीपावली, छठ पूजा और त्यौहारों को ध्यान …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com