ब्रेकिंग:

कोरोना महामारी: आगरा में कोरोना वायरस से 5वीं मौत, 65 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

अशोक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में कोरोना महामारी काफी तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार सुबह प्रदेश के 21 और मरीज कोरोना वायरस  पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई।

आगरा में ये कोरोना वायरस से पांचवीं मौत है। शहर के नई बस्ती धूलिया गंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की आज सुबह 9:30 बजे मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है मृतक बुजुर्ग जमाती के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए थे। उनकी 10 अप्रैल को रिपोर्ट आई थी जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गए थे।

वह चार साल डायलिसिस पर भी थे। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 5 हुई हैं।

इसके बाद मुरादाबाद में दो मौत, जबकि लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, बस्ती, बुलंदशहर, मुरादाबाद और कानपुर में 1-1 लोगों की मौत हुई है। 

बुधवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से पहली मौत हुआ। 64 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा था दम।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com