लखनऊ। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर शुरु हुआ उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र चर्चा में बना हुआ है। विपक्ष के बहिष्कार के बाद भी उनके विधायक सत्र में शामिल होकर पार्टी के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। कांग्रेस के बाद अब बसपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, श्रावस्ती से बसपा विधायक असलम रायनी भी सत्र की कार्यवाही में शामिल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले कल रात को सदन में पुहंचकर कांग्रेसी विधायिका अदिति सिंह ने पार्टी नेताओं समेत सत्ता पक्ष को भी चौंका दिया। सदन में अदिति ने कहा कि वो जानती हैं कि क्या कर रही हैं। वो एक पढ़ी लिखी महिला है और सब कुछ समझ कर ही कर रही हैं।
अदिति ने जिला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव, हर गांव में आवास, हर घर में शौचालय और किसानों के हित में किए जा रहे काम के लिए योगी सरकार की तारीफ की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। विपक्ष के बहिष्कार के बाद भी उनके विधायक सत्र में शामिल होकर पार्टी के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। कांग्रेस के बाद अब बसपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, श्रावस्ती से बसपा विधायक असलम रायनी भी सत्र की कार्यवाही में शामिल हुए हैं।
Check Also
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में हुआ निवारक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार 29 जनवरी को …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat