ब्रेकिंग:

कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में तोड़ा दम

फर्रुखाबाद/जहानगंज। कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जंहा उसने दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हईपुर निवासी 38 नेकराम पुत्र बाबूराम वर्मा को बीते दिन अपने खेतों के निकट गम्भीर हालत में पड़ा देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये और उसको पहले क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बीजल स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जिसके बाद हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया। जिसके बाद उसे शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। जंहा उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर आ गये।

मृतक की पत्नी गुलाब श्री व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया की मृतक नेकराम पर केसीसी के साथ भी अन्य भी कर्ज था। जिस कारण वह काफी परेशान रहते थे। उसी परेशानी के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया की उन्हें घटना के सम्बन्ध में जानकारी नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये और उसको पहले क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बीजल स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जिसके बाद हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया। जिसके बाद उसे शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। जंहा उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर आ गये। मृतक की पत्नी गुलाब श्री व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Check Also

सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com