ब्रेकिंग:

एक फिर से आम्रपाली दुबे ने धमाकेदार डांस से बिखेरा जलवा, फिदा हुए लोग

भोजपुरी सिनेमा सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती है. आम्रपाली दुबे का कोई डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है. लोग उनके डांस को काफी पसंद करते हैं. आम्रपाली दुबे को यूट्यब क्वीन भी कहा जाता है. आम्रपाली दुबे का एक फिर से एक भोजपुरी सॉन्ग वीडियो यूट्यब पर ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में आम्रपाली दुबे शानदार डांस कर रही है और उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के लग रहे हैं. आम्रपाली दुबे के इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है. आम्रपाली दुबे के इस वीडियो की खास बात है कि इस भोजपुरी वीडियो में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी है. दोनों की जोड़ी इस भोजपुरी सॉन्ग में हमेशा की तरह खूब जंच रही है. कुल मिलाकर भोजपुरी सिनेमा की इस चर्चित जोड़ी ने फिर से जलवा बिखेर दिया है. बता दें कि आम्रपाली दुबे मूलरूप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चनहर गांव में पैदा हुई हैं. उन्होंने भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. उन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से प्रसिद्धि मिली. वर्ष 2015 में उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्डस (बीआईएफए) में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वर्ष 2017 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार ‘राते दीया बुताके’ गाने को साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब पर देखने वाले मिले हैं. अभी तक उन्होंने कुल 25 फिल्में की हैं जो ज्यादातर हिट रही हैं.

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com