ब्रेकिंग:

उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव ने घोषित किए 6 और कैंडिडेट्स के नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शेष पांच सीटों पर पार्टी कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। ऐसे में उम्मीद थी कि भाजपा के साथ ही सपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान देगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनमें से 11 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों को ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा। उत्तर प्रदेश की जिन 11 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 10 सीटें विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई हैं। घोषी सीट फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाये जाने के बाद रिक्त हुई है। 11 में एक सपा के पास और एक सीट बसपा के पास है। 2017 में प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल का कैंडिडेट जीता था। शेष आठ सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास हैं। घोषित किये 6 और कैंडिडेट्स में घोषी सुधाकर सिंह, मानिकपुर निर्भय सिंह पटेल, जैदपुर गौरव कुमार रावत, जलालपुर सुभाष राय, प्रतापगढ़ बृजेश वर्मा पटेल के नाम का एलान किया।

Check Also

16 से 28 फरवरी तक सजेगा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव, यूपी के 8 जिलों में होगा सांस्कृतिक उत्सव

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 28 फरवरी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com