सीतापुर। उन्नाव के माखी दुष्कर्म कांड पीड़िता व परिवार एवं वकील के साथ हुई घटना का कांग्रेसियों ने शहर के अंबेडकर पार्क में कैंडल निकालकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने घटना की निदा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, अपराधी बेखौफ हैं। लोग परेशान है और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
शहर अध्यक्ष पुष्पा भार्गव ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इस तरह का निर्मम कृत्य अशोभनीय है। कांग्रेसियों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान सुरेश गुप्ता, आशीष मिश्रा, आमोद मिश्रा, रमेश निषाद, शिशिर बाजपेयी, संजय दीक्षित, धीरेश कश्यप, राजीव शर्मा, मसरूर अहमद खान, रोहित अवस्थी, ऋचा मिश्रा, संतोष भार्गव आदि मौजूद रहे। शहर अध्यक्ष पुष्पा भार्गव ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इस तरह का निर्मम कृत्य अशोभनीय है। कांग्रेसियों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान सुरेश गुप्ता, आशीष मिश्रा, आमोद मिश्रा, रमेश निषाद, शिशिर बाजपेयी, संजय दीक्षित, धीरेश कश्यप, राजीव शर्मा, मसरूर अहमद खान, रोहित अवस्थी, ऋचा मिश्रा, संतोष भार्गव आदि मौजूद रहे।
 Suryoday Bharat Suryoday Bharat
Suryoday Bharat Suryoday Bharat
				 
						
					 
						
					 
						
					