इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक बार फिर विवादों से घिर गए, जब उन पर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा। लेकिन यह मामला और अधिक तूल पकड़ता, उससे पहले खुद उनकी पत्नी क्लेयर ने सच्चाई बयां की है। क्लेयर ने कहा कि वो सभी रिपोर्ट फर्जी हैं, जिनमें कहा गया है कि बेन ने मेरा गला दबाने की कोशिश की। दरअसल, ये मामला एक पार्टी से जुड़ा है, जहां ये कहा गया था कि बेन स्टोक्स ने अपनी पत्नी का गला दबाने की कोशिश की थी। यह मामला प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड के दौरान उस तस्वीर से जुड़ा है, जिसमें स्टोक्स का हाथ उनकी पत्नी के गले पर है। ये फोटो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद स्टोक्स की पत्नी क्लेयर ने सफाई दी है।
ट्विटर पर क्लेयर ने सफाई दी है, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये लोग इतना सब कुछ कैसे बना सकते हैं। मैं और बेन हंसी मजाक में एक-दूसरे का मुंह दबा रहे थे। ऐसा कर हम अपना प्यार भी जता रहे थे, लेकिन लोगों ने इसे कहानियां बना दीं। इसके बाद ही हम मैक्डोनाल्ड्स में भी गए।’वर्ल्ड कप-2019 में इंग्लैंड की जीत के नायक रहे स्टोक्स ने क्लेयर के ट्वीट को रिट्वीट भी किया। उधर, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉम हैरिसन ने कहा कि हमने फंक्शन में आए कई लोगों से बात की, लेकिन सभी की जुबान पर एक ही बात थी- यह तो सिर्फ प्यार था।
Check Also
अताउल्लाह खान की धमाकेदार शतकीय पारी से जनरल एडमिन ने कमर्शियल चैलेंजर्स को 3 विकेट से हराया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat