ब्रेकिंग:

आरुषि निशंक को चुना गया ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’

सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना एवं स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि निशंक को विश्वभर में पृथ्वी दिवस आयोजित करने वाली संस्था ‘अर्थ डे’ नेटवर्क ने वर्ष 2020 के लिए ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ चुना है। अर्थ डे नेटवर्क वर्ष 1970 से विश्व भर में पृथ्वी दिवस का आयोजन कर रही है।

विश्व के 190 से अधिक देशों में सत्तर हजार से अधिक कार्यकर्ता इस पर्यावरण चेतना अभियान को आगे बढ़ा रहें हैं। पिछले 50 वर्षों से यह संस्था पचास हजार संस्थाओं के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में कार्य कर रही है।

निशंक को अब तक देश एवं विदेशों में उनकी उपलब्धियों के लिए यूथ आयकन अवार्ड (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान, भारत गौरव सम्मान, आधी आबादी अचीवमैंट अवार्ड, टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड, अटल महर्षि शिखर सम्मान आदि मिल चुके हैं। इसके अलावा वह नारी सशक्तीकरण और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। सुश्री निशंक विश्व के अनेक देशों में प्रस्तुति दे चुकीं हैं।

इसके साथ ही वह फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं और गत वर्ष उनके द्वारा बनायी गई फिल्म “मेजर निराला” काफी चर्चित हुई थी। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता संरक्षण और सम्वर्द्धन के लिए समर्पित स्पर्श गंगा अभियान गत एक दशक से लगातार देशभर में चलाया जा रहा है। विश्व के 12 से अधिक देश भी इस अभियान से जुड़े हैं।

Loading...

Check Also

देखिए ‘सिंघम अगेन’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : “सिंघम की दहाड़, जलाएगी लंका इस बार” – अनमोल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com