ब्रेकिंग:

आजादी से पहले की तरह हैं देश के मौजूदा हालात: सोनिया गांधी

अशाेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को कहा कि देश में वर्तमान परिस्थितियां आजादी के पहले की तरह हैं और ‘तानाशाही ताकतों’ से देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। पार्टी की ओर से जारी एक वीडियो में सोनिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस को हर मोर्चे पर मजबूत बनाने की जरूरत है।

उन्होंने आजादी के आंदोलन और देश के विकास में कांग्रेस के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा, ”आज फिर से परिस्थितियां आजादी से पहले की तरह हैं। जनता के अधिकार कुचले जा रहे हैं। चारों तरफ तानाशाही का आलम है। लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। खेत-खलिहान पर हमला बोला जा रहा है। देश के अन्नदाता पर काले कानून थोपे जा रहे हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक बार फिर देश को तानाशाही ताकतों से बचाएं और उनसे लोहा लें। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।” उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ”जिस तिरंगे के नीचे हमने आजादी हासिल की थी, आज उसी तिरंगे के नीचे हमें एकजुट होना होगा। कांग्रेस को हर मोर्चे पर मजबूत बनाना होगा। यह तिरंगा कांग्रेस और देशवासियों के लिए जीने का हौसला है, लोगों की आशाओं का प्रतीक है और देश का गौरव है। हमें आम जन के दिलों को जीतना है।”

Loading...

Check Also

राज्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश में खुशियों की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों ने लिया भाग

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रविवार राज्य संग्रहालय लखनऊ, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com