ब्रेकिंग:

अलका दास एवं विराज सागर दास ने वीना अग्रवाल के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

राहुल यादव, लखनऊ। बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास  एवं बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष, विराज सागर दास ने पूर्व एम.एल.सी. हरेन्द्र अग्रवाल की धर्मपत्नी वीना अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। स्व0 वीना अग्रवाल बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास की ताई जी थीं।
बीबीडी ग्रुप के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि अलका दास एवं विराज सागर दास ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बीबीडी ग्रुप परिवार वीना अग्रवाल के निधन पर स्तब्ध और व्यथित है। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com