ब्रेकिंग:

अमरीकाः शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, मुठभेड़ के बाद मामला हुआ शांत

शिकागोः शिकागो स्थित एक अस्पताल के पार्किंग में कहासुनी के बाद सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अमरीकाः शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, मुठभेड़ के बाद मामला हुआ शांत  मर्सी अस्पताल में पुलिस और आरोपी व्यक्ति के बीच मुठभेड़ में उसके मारे जाने के बाद ही यह मामला शांत हुआ। पुलिस अधीक्षक एडी जॉन्सन ने संवाददाताओं से कहा कि चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी, अस्पताल की दो महिला कर्मचारी और आरोपी शामिल हैं।
जॉन्सन ने कहा कि पार्किंग में कहासुनी के दौरान आरोपी ने पहले एक महिला को गोली मारी जिसके साथ उसके घरेलू संबंध थे। फिर उसने पुलिसकर्मी को गोली मारी और भागकर अस्पताल के अंदर घुस गया।उन्होंने बताया कि स्वाट टीम सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहां पुलिस और आरोपी के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। जॉन्सन ने कहा कि इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने लिफ्ट से बाहर निकली एक अन्य महिला को गोली मार दी। पुलिसकर्मी को गोली मारी और भागकर अस्पताल के अंदर घुस गया आरोपी बेहद गंभीर रूप से घायल था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने खुद से गोली मारी ली या वह पुलिस की गोलियां लगने से मरा।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com