Breaking News

अभिनेत्री सारा अली खान की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ का पहला खूबसूरत लुक जारी

मुंबई : अभिनेत्री सारा अली खान की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ का पहला लुक जारी हुआ है। इस लुक में वह पहाड़ों के बीच हाथ में छाता पकड़े खड़ी हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। हाल ही में निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी।

उन्होंने यहां एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें निर्देशक के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री सारा अली खान बैठी हुई थीं। फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट उत्तराखंड से मुंबई लौट चुकी है। अभिषेक कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘ बेहद आशा और उत्साह के साथ हम मुंबई लौट चुके हैं।’ यह फिल्म साल 2018 में रिलीज होगी।

Loading...

Check Also

राशि खन्ना से फैंस बोले- ‘आप हमें आध्यात्म से जोड़ें’…!दुनिया भर से प्रशंसक राशि खन्ना से उनके जन्मदिन पर ज़ूम कॉल से जुड़ें ….

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपनी कला के प्रति शांत समर्पण के लिए मशहूर अभिनेत्री ...