ब्रेकिंग:

अखिलेश यादव: हालात कितने भी खराब हों पर इस ‘शूट-बूथ’ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे

नई दिल्ली: आतंकी हमला, सीमा पर तनाव, जांबाजों की शहादत और विंग कमांडर दुश्मनों के कब्जे में होने के बीच भाजपा के राजनीतिक आयोजनों पर अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने तीखा कटाक्ष किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात कितने भी खराब हों पर इस ‘शूट-बूथ’ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे। अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि ‘आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है। ऐसे में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकॉर्ड बनाने में लगी हुई है। आज तो भाजपा समर्थक भी इस आयोजन पर शर्मिंदा हैं।

हालात कितने भी खराब हों पर इस ‘शूट-बूथ’ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे, निंदनीय।’ वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी बुधवार देर रात भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा,‘ कल मैं मथुरा के लाल, शहीद पंकज सिंह केगांव में शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हूंगा, तुम्हारा मजबूत बूथ तुम्हें मुबारक।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात कितने भी खराब हों पर इस ‘शूट-बूथ’ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे। अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि ‘आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है। ऐसे में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकॉर्ड बनाने में लगी हुई है।

Loading...

Check Also

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मंत्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com