ब्रेकिंग:

क्रिकेट: टीम इंडिया को पछाड़कर ओडीआई में पांच साल बाद इंग्लैंड बना ICC रैंकिंग में नंबर-1

खेल-डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वनडे टीम रैंकिंग में इंग्लैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2013 के बाद से पहली बार इंग्लैंड शीर्ष स्थान पर पहुंची है।

अपने कोच ट्रेवोर बेलिस के मागदर्शन और कप्तान इयोन मोर्गन के नेतृत्व में इंग्लैंड ने 2014-15 सीजन के बाद खेले गए 63 में से 41 मैचों में जीत हासिल की।

इंग्लैंड ने अपनी पिछली छह वनडे सीरीज जीती हैं और 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इसके साथ ही वह 2019 में होने वाले विश्व कप खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक है। इस साल जनवरी में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 4-1 से मात दी थी, वहीं मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 3-2 से जीत हासिल की थी।

टेस्ट टीमों की रैंकिंग में इंग्लैंड पाचवें स्थान पर है। इसमें भारतीय टीम पहले स्थान पर काबिज है। इसके अलावा, टी-20 रैंकिंग में भी इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर ही है और पाकिस्तान ने पहले स्थान पर कब्जा जमा रखा है।

Check Also

लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दिसम्बर 2025 संरक्षा पुरस्कार वितरित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार 20 जनवरी 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com