ब्रेकिंग:

पॉल मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

अशाेक यादव, लखनऊ। अमेरिका के अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रूप से वर्ष 2020 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर इस पुरस्कार की घोषणा की।

इस बार यह पुरस्कार नीलामी के सिद्धांत और नये नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के क्षेत्र में काम के लिए दिया गया है। अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

अर्थशास्त्र के नोबेल को स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल के तौर पर भी जाना जाता है। दोनों ही अर्थशास्त्रियों ने अध्ययन किया है कि नीलामी कैसे काम करती है।

उन्होंने ऐसी वस्तुओं और सेवाओं के लिए नए नीलामी प्रारूपों को तैयार किया, जिन्हें पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल है। उनकी खोजों से दुनियाभर के विक्रेता, खरीदार और करदाताओं को लाभ पहुंचा है।

Loading...

Check Also

भारतीय सेना की मध्य कमान और उ प्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नागरिक-सैन्य संगोष्ठी आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय सेना की मध्य कमान और उत्तर प्रदेश राज्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com