ब्रेकिंग:

जैन मुनि की शिवसेना को चुनौती

मुंबई – महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर मनपा चुनाव के बाद मनी और मुनि का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। शिवसेना ने जैन समुदाय के मुनि नयन पद्मसागरजी महाराज की तुलना आतंकवादी से की थी। इसके जवाब में जैन मुनि ने शिवसेना को चुनौती दी है कि भले ही हम अहिंसा के पुजारी हैं, लेकिन हमें छेड़ेगो तो हम भी नहीं छोड़ेगें। मुनि ने शिवसेना सांसद संजय राऊत की तुलना असंस्कारी और मुर्खो से की है। साथ ही शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को चुनौती दी है गुजरात में कदम रखकर दिखाओ, हम क्या हैं पता चल जाएगा।

 

सोशल मीडिया पर जैन मुनि का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो गुजरात का है, जिसमें पद्मसागर शिवसेना पर हमले बोलते सुने जा रहे हैं। इससे पहले राऊत ने कहा था कि मीरा- भायंदर मनपा चुनाव में भाजपा को पैसे और जैन मुनि के बल पर जीत मिली है। राऊत ने कहा था कि धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने वाले जैन मुनि जाकिर नाईक का अवतार है। भाजपा को वोट देने का फतवा जारी करनेवाले जैन मुनि आतंकवादी है, उन्हें सबक सीखाना चाहिए। शिवसेना ने भाजपा और जैन मुनि के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। राऊत के बयान पर भाजपा ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी। दूसरी ओर जैन समुदाय में भी जबरदस्त गुस्सा है। अब जैन मुनि ने शिवसेना और राऊत पर हमला बोला है। जैन मुनि ने कहा है कि खबरदार हमारे रास्ते में न आओ। राऊत मुंबई पर राज करने निकले हैं। क्या मुंबई पर आपकी एकक्षत्र मालकियत है। मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज, संत गोरा कुंभार, संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम की है। जैन मुनि के मुताबिक जो धर्म अहिंसा का पुजारी है, उन समाज के लोगों के मंदिरों को सामने मांस पकाकर खाने में तुम्हें क्यों शर्म नहीं आती। क्या मस्जिदों के सामने सूअर फेंकने की हिम्मत दिखा सकते हो। आप डरपोक हो।

हमें न समझो बनिया
जैन मुनि ने चेताया कि हम शांति प्रिय हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम कमजोर हैं। हम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को मानने वाले लोग हैं। जैन को बनिया न समझो। देश भर में सबसे ज्यादा टैक्स भरनेवाले जैन हैं। तुम्हे मिटाने में हमें समय नहीं लगेगा। यदि हमारी वजह से भाजपा को जीत मिली है, तो क्या इससे पहले शिवसेना ने गुंडागर्दी और तलवार के बल पर विजय हासिल करती रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने सभी जाति-धर्म को साथ लेकर राज किया। परंतु आप वैसे नहीं है। आज तक धर्म के लिए आपने क्या किया। धर्म के लिए त्याग करना पड़ता है। लेकिन आप लोग बेवजह बड़बड़ाते हैं। शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे उम्मदा व्यक्ति थे, जिनका हमें भी अभिमान है। स्वर्ग में बैठे बालासाहेब शिवसेना नेताओं का तमाशा देखकर हैरान होंगे।

उद्धव को भी चुनौती
पद्मसागर महाराज ने शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को भी चुनौती दी है। जैन मुनि ने कहा है कि उद्धव बड़बोले राऊत पर कार्रवाई करें। अन्यथा एक शिवसेना की सौ शिवसेना बन जाएगी। जाकिर नाईक का कुछ नहीं बिगाड़ सके, तो हमारा क्या कर लोगो। शिवसेना को चुनौती देते हुए पद्मसागर ने कहा कि हिम्मत है तो गुजरात में कदम रखकर दिखाओ, हम कौन हैं पता चल जाएगा।

Loading...

Check Also

चार साल बाद मिले अशोक गहलोत और सचिन पायलट

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com