ब्रेकिंग:

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु शहर में हुआ विशेष वर्कशॉप का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज : लड़कियों की शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है। जब लड़कियाँ शिक्षित होती हैं, तो वे अपने परिवार और समुदाय के लिए प्रेरणा बनती हैं। उनकी शिक्षा सिर्फ उनका भविष्य ही नहीं सँवारती है, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसे प्रखर रखते हुए, लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था एजुकेट गर्ल्स ने प्रयागराज में एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया। यह वर्कशॉप 18 से 20 सितंबर, 2024 तक केंद्रीय राज्य पुस्तकालय में आयोजित हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के पत्राचार विभाग का सहयोग भी मिला।

इस वर्कशॉप में शिक्षकों और एजुकेट गर्ल्स के एक्सपर्ट्स ने मिलकर नए कोर्स मटेरियल बनाने पर चर्चा की। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई को आसान बनाना था। इस दौरान सभी ने मिलकर गणित, कला और संगीत जैसे विषयों के लिए अच्छी सामग्री तैयार करने की कोशिश की।

एजुकेट गर्ल्स के नितिन कुमार झा ने कहा, “इस वर्कशॉप के माध्यम से हम बच्चों के लिए आसान और समझने में सरल कोर्स मटेरियल बनाने पर जोर दे रहे हैं, ताकि वे खुद से पढ़ाई कर सकें।”

इस तीन दिन की वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने मिलकर नई पद्धतियों पर काम किया और कई मुद्दों पर चर्चा की। इससे उन्हें डिजिटल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिली, जिससे पूरे राज्य में छात्रों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।

Check Also

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी की “बृज की रसोई” द्वारा महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का सफल आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आशियाना, लखनऊ : प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की असीम अनुकम्पा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com