Breaking News

राष्ट्रीय जनता दल ने सावित्री बाई फुले की 193वीं जयन्ती मनायी

अनुपूरक न्यूज एजेन्सी, पटना: आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की 193वीं जयन्ती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जगदानन्द सिंह ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला षिक्षिका, समाज सुधारक तथा मराठी कवयित्री थी एवं भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। वे अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं षिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। वे 1852 ई0 में बालिकाओं के लिए एक पहला विद्यालय की स्थापना की। वे जब स्कूल पढ़ाने जाती थी तो विरोधी इन्हें पत्थर मारते थे तथा उपर गंदगी फंेकते थे। वे एक साड़ी अपने थैले मंे लेकर विद्यालय जाती थी तथा वहां साड़ी बदलकर बच्चों को पढ़ाती थी। वे किसी की परवाह किये बिना अपने पथ पर चलती रही। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी।

इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में विधान परिषद के उप सभापति डॉ0 रामचन्द्र पूर्वे, शिक्षा मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर, विधि मंत्री डॉ0 मो0 शमीम, पूर्व सांसद, विजय कृष्ण, राजनीति प्रसाद, वृषिण पटेल, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, शिवचन्द्र राम, विजय प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादवेन्दु, विनोद कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती शोभा प्रकाश कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश यादव, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, मदन शर्मा, संजय यादव, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, निराला यादव, भाई अरूण कुमार, धर्मेन्द्र पटेल, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अम्बेदकर, देवकिशुन ठाकुर, नन्दू यादव, प्रवीण कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, श्रीनारायण महतो, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 उर्मिला ठाकुर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो0 विनोद कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल कुमार साधु, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा, जेम्स कुमार यादव, मो0 तौकीर आलम मंसुरी, शिवेन्द्र कुमार तांती, मो0 अफरोज आलम, मनोज यादव, मो0 शाहिद जमाल, शारदा कुमारी, सुचित्रा चौधरी, ई0 अमित पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading...

Check Also

‘‘जन विश्वास महारैली’’ देश की राजनीति के लिए नई इबारत लिखेगी – प्रो0 मनोज कुमार झा

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, पटना ।राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो0 मनोज कुमार झा ...