ब्रेकिंग:

पमरे महाप्रबंधक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं की महिला विजेताओं को किया सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय एवं तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी कड़ी में मुख्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 05 मार्च से 10 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों/प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में 05 एवं 06 मार्च को महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को ऑनस्पॉट पुरस्कृत किया गया।
सोमवार दिनांक 10 मार्च 2025 को रेलवे मुख्यालय सभागार में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया एवं महिलाओं को हमेशा आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात ने भी महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात, प्रमुख वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार दीक्षित, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा निदेशक श्रीमती सीमा मेहरा, रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (चेयरपर्सन) श्रीमती स्वाति अग्रवाल, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आई आर) संजय कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यालय कार्मिक विभाग के सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) अभय कुमार गुप्ता एवं कल्याण अनुभाग का विशेष सहयोग रहा।

Loading...

Check Also

राहत आयुक्त ने 12 करोड़ 52 लाख लोगों को भेजा मौसम का एलर्ट, आपात स्थिति में 1070 पर कॉल करें

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर एवं घने कोहरे की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com