
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : गाड़ी संख्या 54085/54086 दिल्ली- रेवाड़ी-दिल्ली को सात रोड तक बढ़ाया गया है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 64564/64563 अम्ब अन्दोरा- अंबाला -अम्ब अन्दोरा को रायपुर हरियाणा जंक्शन तक बढ़ाया गया है।
गाड़ी संख्या 54 085 दिल्ली- सात रोड दिल्ली जंक्शन से 7:10 पर रवाना होकर 13:15 पर सात रोड स्टेशन पहुंचेगी।
यह गाड़ी वाया दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट, पालम, बिजवासन, गुड़गांव, पटौदी रोड, खलीलपुर, रेवाड़ी जंक्शन, कोसली, झाडली भिवानी जंक्शन, हाँसी जंक्शन से होकर चलेगी।
गाड़ी संख्या 54086 सात रोड से 14:10 पर रवाना होकर 21:10 पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यह गाड़ी वाया भिवानी जंक्शन, चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी जंक्शन, खलीलपुर, पटौदी रोड, गुड़गांव, बिजवासन, पालम, दिल्ली कैंट, पटेल नगर, दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर चलेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 64564 अम्ब अन्दोरा से 15:00 रवाना होकर 1:05 पर रायपुर हरियाणा जंक्शन पहुंचेगी ।
यह गाड़ी वाया अंबाला, कैंट कुरुक्षेत्र जंक्शन, कैथल, नरवाना जंक्शन, जाखल जंक्शन, बरवाला होकर चलेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 64563 रायपुर हरियाणा से 2:25 पर रवाना होकर 12:40 पर अम्ब पहुंचेगी । यह गाड़ी वाया बरवाला, जाखल, जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट होकर चलेगी।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व राज्यसभा डी.पी वत्स, शशि प्रकाश लोहान ट्रैफिक इंस्पेक्टर भिवानी सहित अनेक अनेक रेलवे अधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।