Breaking News

भारत बनाम श्रीलंका 3rd Test Day 1: भारत ने 6 विकेट खोकर बनाए 329 रन

श्रीलंकाई दौरे पर श्रृंखला के आखिरी टेस्‍ट में भारतीय ओपनर्स, शिखर धवन और केएल राहुल ने श्रीलंका में सर्वश्रेष्‍ठ ओपनिंग पार्टनरशिप करके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कप्‍तान विराट कोहली के टॉस जीतने के बाद बल्‍लेबाजी करने के फैसले को धवन और राहुल ने सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 188 रन जोड़े। केएल राहुल 85 रन बनाकर पुष्‍पकुमारा का शिकार बने, जिसके कुछ ही देर बाद शिखर धवन ने अपना छठा टेस्‍ट शतक पूरा किया। अच्‍छे रंग में दिख रहे धवन पुष्‍पकुमारा का दूसरा शिकार बने। धवन ने 123 गेंदों में 119 रनों की तेज पारी खेली। यह इस दौरे पर उनका दूसरा टेस्‍ट शतक है। उन्‍होंने गॉले में हुए पहले टेस्‍ट में 190 रनों की शानदार पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए पुजारा कुछ खास नहीं कर सके और 8 रन बनाकर स्लिप में मैथ्‍यूज को कैच थमा बैठे। फिलहाल क्रीज पर अजिंक्‍य रहाणे और कप्‍तान विराट कोहली मौजूद हैं। भारत तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए है।

इस टेस्ट मैच में भारत ने सिर्फ एक बदलाव किया है। एक मैच के लिए सस्पेंड रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को लिया गया है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम की नजरें तीसरे टेस्ट में अब श्रीलंका का उसके देश में पहली बार सूपड़ा साफ करने पर हैं। पहले दो टेस्ट मैचों में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम मेजबानों पर पूरी तरह से हावी रही है।

3.49 PM: रहाणे के बाद रविचंद्रनअश्विन बल्लेबाजी के लिए आए। भारत ने 4 विकेट खोकर 273 रन बना लिए हैं। कोहली 30, जबकि अश्विन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3.18 PM: भारत पहले दिन के अंतिम सत्र में बल्लेबाजी करता हुआ। विराट कोहली और रहाणे दोनों ही बेहद संभलकर खेल रहे हैं। भारत के लिए ये दिन अभी तक बेहद शानदार रहा। वहीं श्रीलंका आखिरी सेशन में कुछ विकेट निकालने की फिराक में।

2.51 PM: दूसरे सत्र तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं। कोहली 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2.32 PM: अच्‍छी शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया ने दूसरे सत्र में नियमित अंतराल पर 3 विकेट गंवा दिए हैं।

2.23 PM: अजिंक्‍य रहाणे पांचवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए हैं।

2.20 PM: दूसरे सत्र में भारतीय बल्‍लेबाजी का स्‍तर ठीक नहीं लग रहा। चेतेश्‍वर पुजारा स्लिप में एंजेलो मैथ्‍यूज को कैच थमाकर आउट, उन्‍हें 8 के स्‍कोर पर संदाकन ने आउट किया।

2.19 PM: क्रीज पर कप्‍तान विराट कोहली बल्‍लेबाजी करने आए हैं। पुजाराके साथ मिलकर कोहली को मध्‍य-क्रम में स्‍थायित्‍व देना होगा। भारत की कोशिश दिन के अंत तक करीब 400 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगने की होगी।

2.08 PM:219 के स्‍कोर पर भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिरा। शतकवीर शिखर धवन पुष्‍पकुमारा का दूसरा शिकार बने और चांदीमल ने उनका कैच लपका।

2.05 PM: पहले दिन के दूसरे सत्र में 16 ओवर फेंके जा चुके हैं। भारत ने 46 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं।

1.52 PM: शिखर धवन, राहुल द्रविड़ (VS इंग्‍लैंड, 2011) के बाद विदेशी टेस्‍ट सीरीज में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं।
1.49 PM: भारतीय टीम ने 42 ओवर में 200 रन बना लिए हैं। धवन 112 गेंदों में 109 रन और पुजारा 11 गेंदों में 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
1.44 PM: शिखर धवन का छठा टेस्‍ट शतक। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में दूसरा।
1.41 PM: पहले दिन के दूसरे सत्र में भारत की रन गति अपेक्षाकृत धीमी रही है।
1.40 PM: 99 के स्‍कोर पर पहुंचे शिखर धवन। उन्‍होंने अभी तक गेंदबाजों पर हावी रहने में सफलता पाई है।
1.38 PM: चेतेश्‍वर पुजारा तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए हैं। अपना 51वां टेस्‍ट खेल रहे पुजारा ने 4,099 रन बनाए हैं।
1.35 PM: सलामी बल्‍लेबाज केएल राहुल 85 रन बनाकर पुष्‍पकुमारा के शिकार बने। राहुल फ्लाइटेड गेंद पर मिड-ऑन फील्‍डर को कैच थमा बैठे।
1.30 PM: शिखर धवन अपने छठे शतक से सिर्फ तीन रन दूर हैं।
1.27 PM: 2017 में शिखर धवन का यह दूसरा शतक होगा। इससे पहले इसी सीरीज के पहले मैच में धवन ने गाले में 190 रनों की पारी सिर्फ 168 गेंदों में खेली थी।

1.19 PM: शिखर धवन अपने छठे टेस्‍ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वे इस मुकाम से सिर्फ 7 रन दूर हैं।

1.09 PM: शिखर धवन करीब 100 के स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। टीम मजबूत स्‍कोर की तरफ बढ़ रही है। 34 ओवर में 166 रन बनाने के बाद भारत की निगाहें दिन के 90 ओवर में 450 से ज्‍यादा का स्‍कोर बनाने की ओर होंगी।

12.55 PM: भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 150 रन पूरे कर लिए हैं। शिखर धवन और केएल राहुल दोनों अपने-अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।

12.51 PM: भारतीय टीम ने 30 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 144 रन बना लिए हैं।

12.40 PM: दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है।

12.00 pm: लंच तक भारत ने बिना किसी विकेट को खोए 134 रन बना लिए।

11.40 am: के एल राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

11.30 am: शिखर धवन ने अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने चौका मारकर अर्धशतक जड़ा।

10.50 am: दोनों बल्लेबाज अपने अर्धशतक के करीब हैं। टीम का स्कोर भी 100 होने वाला है।

10.30 am: भारत ने बिना किसी विकेट के नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। धवन और राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

10.10 am: भारत आराम-आराम से अपनी पारी को आगे बढ़ा रहा है।

10.01 am: मैच शुरू हो चुका है। दोनों टीम मैदान पर आ चुकी हैं।
10.00 am: श्रीलंका ने पहले दो टेस्ट मैचों में सिर्फ एक पारी में 300 का आंकड़ा पार किया है। पिछले टेस्ट मैच में दिमुथ करुणारत्ने और कुशल मेंडिस के शतकों की बदौलत श्रीलंका ने कुछ लाज बचाई थी। इन दोनों का यह प्रदर्शन श्रीलंका के लिए तीसरे टेस्ट मैच में उम्मीद की नई किरण लेकर आएगा। पिछले मैच में जरूर श्रीलंका हार गई थी, लेकिन दूसरी पारी में उसकी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। यही उसके लिए तीसरे मैच में सकारात्मक पहलू है।

09.55 am: श्रीलंका की टीम इस प्रकार है– Dimuth Karunaratne, Upul Tharanga, Kusal Mendis, Dinesh Chandimal, Angelo Mathews, Niroshan Dickwella, Dilruwan Perera, Malinda Pushpakumara, Lakshan Sandakan, Lahiru Kumara, Vishwa Fernando

9.50 am: रवींद्र जडेजा जिनको एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया है उनकी जगह कुलदीप यादव को लिया गया है। कुलदीप ने इसी साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए धर्मशाला टेस्ट मैच में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। वहीं श्रीलंका की तरफ से टीम में तीन बदलाव किए गए हैं।

9.30 am: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Loading...

Check Also

सूर्या कमान में सेना के घुड़सवारों का शानदार प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : खनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में घुड़सवारी प्रदर्शन ...