ब्रेकिंग:

लेफ्टिनेंट जनरल कविता ने एएमसी युद्ध स्मारक ‘श्रद्धांजलि’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज, ऑफिसर-इन-चार्ज एएमसी रिकॉर्ड्स और कर्नल कमांडेंट एएमसी ने शनिवार 03 फरवरी 2024 को एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के युद्ध स्मारक ‘श्रद्धांजलि’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेना चिकित्सा कोर के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

इस दौरान एएमसी सेंटर और कॉलेज, लखनऊ के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ), जवानों और रंगरूटों ने श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया।

Check Also

मौनी अमावस्या पर बृज की रसोई द्वारा निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबा नीम करौली जी की असीम अनुकम्पा से मौनी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com