
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : गर्मियों के मौसम में हम सभी को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और स्वस्थ रहने के लिए सत्तू के शरबत को पीने की सलाह दी जाती है। सत्तू हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह तो आप सभी जानते होंगे। आप गर्मियों में सत्तू के शरबत का सेवन कर सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में सहायत साबित हो सकता है। लेकिन क्या आपने कभी बिहारी स्टाइल सत्तू का शरबत बनाया है। अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बिहारी स्टाइल सत्तू का शरबत बनाने के रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं !
यह शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सत्तू लें और फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाते रहें। इसको तब तक घोलते रहें, जब तक इसके घोल में गांठ न बचें। अब इस मिक्सचर में आपको थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और फिर भुना जीरा और काला नमक मिलाएं। यह दोनों चीजें इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। फिर बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। अंत में आपको इस मिक्सचर में ठंडा पानी मिलाना है। इस आसान तरीके से सत्तू का टेस्टी और हेल्दी सत्तू का शरबत बनकर तैयार हो जाएगा।
अधिक ठंडा बनाने के लिए आप चाहें तो इसके कुछ बर्फ के टुकड़े एड कर सकते हैं। गर्मियों में सत्तू के शरबत का सेवन करने से स्वास्थ्य पर पॉजिटव असर देखने को मिलेगा और यह गर्मियों में आपके शरीर को अंदर से ठंडा बनाता है।