ब्रेकिंग:

लाशें उठवा लो…… पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूँ, पिस्टल लेकर ठाने पहुंची महिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, उज्जैन, मप्र : उज्जैन में प्रॉपर्टी विवाद में एक महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या में इस्तेमाल किया हुआ पिस्टल हाथ में लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने थाने जाकर कहा कि पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं, दोनों की लाशें उठवा लो औऱ फिर सरेंडर कर दिया।

महिला की बात सुनकर पुलिस वालों के होश उड़ गए, वे फौरन अपनी कुर्सी से उठ गए। मामला उज्जैन जिला के इंगोरिया गांव की है। मृतकों की पहचान आरोपी महिला सविता के 41 साल के पति राधेश्याम और उसके 47 साल के जेठ दिनेश के रूप में हुई है।

मामले में इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह ने कहा कि महिला के पति राधेश्याम की मौत हो गई थी। जबकि दिनेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला ने पिस्टल के साथ थाने में सरेंडर कर दिया। महिला के अनुसार, महिला ने पहले अपने पति फिर जेठ को गोली मारी।

मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि फोरलेन हाइवे पर उसकी 5 करोड़ की जमीन को जेठ हड़पना चाहता था। इसलिए वह पति को शराब पिलाता था। उसका पति जेठ की बातों में आकर उसके साथ मारपीट करता था। सोमवार को वह गाली दे रहा था। इस वजह से महिला को गुस्सा आ गया। उसने बेड के नीचे से पिस्टल निकालकर पहले जेठ को गोली मारी फिर पति के ऊपर दाग दी। महिला का दावा था कि रोज-रोज के मारपीट, झगड़े से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

महिला ने बताया कि उसकी 2 बेटियां है और एक बेटा है। उसने यह कदम अपने बच्चों के खातिर उठाया। हालांकि परिजन मामले पर सवाल उठा रहे हैं। मृतकों के पिता का कहना है कि दोनों भाइयों के जमीन का बंटवारा पहले से हो गया था तो फिर विवाद किस बात का था ? सवाल यह भी है कि आरोपी महिला के पास पिस्टल कहां से आई ? परिजन की मांग है कि आरोपी बहू को सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading...

Check Also

मंत्री शर्मा ने जौनपुर भ्रमण के दौरान छठ घाटों का किया निरीक्षण, लोगों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की स्थिति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com