ब्रेकिंग:

बार-बार पिंपल्स, इन ड्रिंक्स से स्किन होगी क्लियर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के वजह से लोगों के चेहरे पर पिंपल्स बहुत ज्यादा निकलने लगते हैं। ऐसे में स्किन को पिंप्लस और पिगमेंटेशन फ्री बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। आमतौर पर लोग महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं लेकिन फिर भी पिंपल्स निकाल ही जाते हैं। ऐसा आपके साथ भी हो रहा तो आपको स्किन केयर के साथ ही अंदर से बॉडी डिटॉक्स करना काफी जरुरी है। तीन ऐसे ड्रिंक्स की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा और आपके चेहरा भी साफ हो जाएगा।

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप त्रिफला वॉटर का सेवन कर सकते हैं। आप रातभर एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में भिगो दें। इसके बाद अगले सुबह छानकर पी लें। यह पाचन को दुरुस्त करता है, लीवर को भी साफ होता है, कब्ज की समास्या दूर होती है। इससे स्किन अंदर से ग्लो होती है।

नीम की ड्रिंक भी बेहद फायदेमंद होती है। नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसे छानकर पिएं। नीम एक शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल है, जो खून को साफ करता है। इसके सेवन से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, नीम ड्रिंक गट इंफ्लेमेशन को रोकता है।

गिलोय ड्रिंक का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। गिलोय स्टेम को उबालकर उसका पानी छानकर पिएं। इसके सेवन से सूजन और पिगमेंटेशन कम होती है।

Loading...

Check Also

उप्र के मंत्री नन्दी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की शिष्टाचार मुलाकात

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com