ब्रेकिंग:

मत्स्य मंत्री ने विभिन्न विभागीय योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारम्भ किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री डा० संजय कुमार निषाद द्वारा बुधवार मत्स्य निदेशालय के मुख्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में रु० 29.94 लाख रूपये से कराए गए जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण एवं मत्सय विकास निगम लि. के अधीन 04 हैचरियो गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या एवं अमेठी हैचरी की मत्स्य बीज उत्पादन क्षमता बढाने के हेतु कुल रू0 912.76 लाख की लागत से हैचरियो का जीर्णोद्धार /सुदृढीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया।

लोकार्पण के अवसर पर रमाकांत निषाद, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लि० लखनऊ, तथा वीरू साहनी, सभापति, मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि०, लखनऊ, विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के. रविन्द्र नायक प्रमुख सचिव, मत्स्य की गरिमामयी उपस्थिति में तथा राजेश प्रकाश, महानिदेशक मत्स्य एवं एन.एस रहमानी, निदेशक मत्स्य, पुनीत कुमार उप निदेशक मत्स्य, श्रीमती मोनिशा सिंह प्रबंध निदेशक उ.प्र. मत्स्यजीवी सहकारी संघ लि. एवं श्रीमती अंजना वर्मा मुख्य महाप्रबंधक मत्स्य विकास निगम लि. की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मछुआ समुदाय एवं मत्स्य पालकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु केंद्र सरकार के सहयोग से एवं राज्य सरकार द्वारा परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। उक्त संचालित योजनाओं से वर्ष में प्रदेश का मत्स्य उत्पादन 13.31 लाख टन प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष की तुलना में 1.71 लाख टन अधिक है।
उक्त 09 प्रक्षेत्रों के ठेकेदारों को उत्पादन एवं मत्स्य गतिविधियों के क्षेत्र में उद्यमी के रूप में योगदान दिये जाने हेतु डा0 निषाद, सभापति, उ.प्र. मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि. लखनऊ द्वारा शुभकामना देते हुए 09 मत्स्य प्रक्षेत्रों के आबंटियों को आबंटन प्रमाण-पत्र एवं शुभ कामना संदेश दिया गया। संघ द्वारा रू0 1.656 लाख लाभांश का चेक राज्य सरकार को जमा अंश पूजी के सापेक्ष दिया गया।

Loading...

Check Also

एनएसई और वाराणसी प्रशासन द्वारा निवेशकों हेतु विशेष सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com