ब्रेकिंग:

उत्तर प्रदेश उद्यान अधिकारी एसोसियेशन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश उद्यान अधिकारी एसोसियेशन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें बलजीत सिंह, उप निदेशक उद्यान, अलीगढ़ को अध्यक्ष चुना गया। महासचिव के पद पर श्रीमती सीमा सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर को निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर उमेश चन्द्र उत्तम, अधीक्षक राजकीय उद्यान, प्रयागराज निर्विरोध और उपाध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार, उप निदेशक उद्यान, कानपुर तथा सचिव के रूप में दिनेश चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी, बहराइच को मनोनीत किया गया।

कोषाध्यक्ष का पद जयराम वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, रायबरेली को सौंपा गया। संगठन सचिव के रूप में सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, बदायूँ और अतिरिक्त सचिव के पद पर श्याम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, इटावा को चुना गया।

Check Also

उत्तर पश्चिम रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 रेलकर्मियों को सम्मान एवं विभिन्न मंडलों / यूनिटों को 21 शील्ड मिले

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा शुक्रवार को 70वां विशिष्ट रेल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com