ब्रेकिंग:

संपूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में मनाया गया बाबा साहेब का 134वाँ जन्म दिवस

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। संपूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 134वां जन्म दिवस मनाया गया। मुख्य समारोह पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक कार्यालय के प्रागंण में मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को आयोजित किया गया।

पश्चिम मध्य रेल अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया एंव दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किये। साथ ही वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य विद्युत् इंजीनियर मुकेश, प्रमुख मुख्य संरक्षा प्रवीण खोराना, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निर्देशक डॉ. श्याम सुन्दर एवं उपमहाप्रबंधक अनुराग पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने भी डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

श्रीमती सुजाता इंगले एवं अन्य द्वारा बौद्ध वंदना प्रस्तुत की गई तदोपरांत मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) एस. डी. पाटीदार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी/कल्याण अभय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

Check Also

मेजर जनरल बी कॉर्नेलियस, वीएसएम (रिटायर्ड) / ईएमई कोर के 47वें कर्नल कमांडेंट का निधन, दफनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मेजर जनरल बी कॉर्नेलियस, वीएसएम (रिटायर्ड) / ईएमई कोर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com