ब्रेकिंग:

भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के तृतीय बैच के प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रबंधन संस्थान में रेल सेवा ज्वाइन की

अशोक यादव, लखनऊ : सोमवार सिविल सेवा 2025 के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS) के तृतीय (3rd) बैच ने भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) में अपनी सेवा ज्वाइन कर, भारतीय रेल में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) के अपर महानिदेशक (ADG IRITM) संजय त्रिपाठी और संस्थान के संकाय सदस्य इस मौके पर उपस्थित थे। भारतीय रेलवे के लिए एक अति-महत्वपूर्ण क्षण में, भारतीय रेलवे प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम की ओर संकेत करते हुए 104 IRMS अधिकारियों के इस प्रारंभिक प्रबंधन ग्रुप ने रेलवे की अपनी प्रशिक्षण – यात्रा में शुरुआत की।

अपर महानिदेशक (ADG IRITM), संजय त्रिपाठी, ने अपने स्वागत सम्बोधन में, IRMS के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में नियमित शिक्षा और अनुशासन के परम महत्व पर बल दिया | उन्होंने इन अधिकारियों को स्मरण कराया कि उन्हें भारतीय रेलवे और राष्ट्र की सेवा करने के लिए समर्पित रहना है |

भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान को शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति अटल समर्पण के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। स्मरण हो कि भारत सरकार के कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन(CBC) के ऑडिट में IRITM को “अति-उत्कृष्ट” आंका गया है और संस्थान को चार सितारा केंद्रीकृत प्रशिक्षण संस्थान का दर्जा दिया गया है।

प्रशिक्षण में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के नव-नियुक्त अधिकारियों को रेलवे कार्य और सामान्य प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों की व्यापक प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्त होगी। इस व्यापक प्रशिक्षण से उन्हें भारतीय रेलवे का प्रबल चुनौतियों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा।

यह क्षण इन 104 IRMS अधिकारियों के लिए एक आशापूर्ण और परिवर्तनात्मक अध्याय की शुरुआत है, जो भारतीय रेलवे के निरंतर सफलता और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

Loading...

Check Also

लोकतन्त्र की मजबूती के लिए हर पात्र मतदाता का मतदाता सूची मे नाम रहना नितान्त आवश्यक : मौर्य

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / झाँसी : सर्किट हाउस झांसी मे रविवार को विशेष …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com